फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आग लगाने वाला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाड़ेवाल रोड पर स्थित राजा गार्डन इलाके में एक घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जब तक कार मालिक को आग लगने का पता चला तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना पर फायर बिग्रेड और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगाने वाला कौन था अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो एक युवक कार के पास नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गजेंद्र झा ने बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करते हैं। राजा गार्डन में उसका घर है। रोजाना की तरह वह अपनी मारुति वेगनार कार घर के बाहर ही खड़ी करते थे। मंगलवार देर रात किसी ने उसकी कार को आग लगा दी। आग लगने की वजह से लपटें और धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने उन्हें बताया। वह बाहर निकले तो कार जल रही थी। उन्होंने पहले पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। गजेंद्र झा का कहना है कि आग लगने से उसकी कार पूरी तरह जल चुकी है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। एक सीसीटीवी में युवक नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें