फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पंखे से फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

पति विदेश में करता है काम, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जवाहर नगर कैंप में रहने वाली पुष्पा देवी (30) ने शनिवार की देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता रविवार की सुबह उस समय चला जब उसका भाई उसे जगाने के लिए नीचे गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच के अधीन आती चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद पुष्पा देवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस स्टैंड चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल हरजाप सिंह ने बताया कि पुष्पा मूल रुप से उत्तराखंड के गढ़वाल एरिया की रहने वाली थी। उसका पूरा परिवार महानगर में ही रहता है। सब रिश्तेदार होटल और विभिन्न रेस्तरां में काम करते है। पुष्पा का पति विदेश में रहता है और वहां किसी होटल में काम करता है। वह पिछले कुछ सालों से विदेश में। पक्खोवाल रोड स्थित एक रेस्तरां में काम करने वाला पुष्पा का भाई साहब सिंह उसके पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात को सारा परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था। देर रात एक बजे साहब सिंह आया तो पुष्पा नीचे सोने के लिए चली गई, जबकि उसे ऊपर छत पर सोने को बोल गई। नीचे जाकर उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हेड कांस्टेबल ने बताया कि रविवार की सुबह साहब सिंह उठ कर नीचे आया तो शव लटकता देख उसने शोर मचाया। उन्होंने कहा कि पुष्पा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें