खेतीबाड़ी बीज स्टोर से 8 लाख का सामान चोरी
गांव ख्वाजका के स्टोर में शनिवार रात वारदात को दिया अंजाम
दवाएं, खाद और बीज के बोरे लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के सदस्यों ने गांव ख्वाजके के एक बीज स्टोर को अपना निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्यों स्टोर के पीछे बने शटर को तोड़ कर अंदर घुसे चोर लाखों की कीमत का सामान चुरा ले गए। चोर एक ट्रक लेकर आए थे, जोकि खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाली दवाईयां, खद और बिजों के बोरे ट्रक में लोड कर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब रविवार की सुबह दुकानदार दुकान पर आया। सामान बिखरा देख उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस जगह पर स्टोर है उसके आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। थाना मेहरबान की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राहों रोड़ पर रहने वाले जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव ख्वाजके में उसकी खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले सामान का स्टोर है। उसका स्टोर सफल पेस्टिसाइड्स के नाम से है। जतिंदरपाल का कहना है कि शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह वह स्टोर बंद कर चला गया था। शनिवार सुबह आया तो स्टोर के पीछे बना शटर टूटा हुआ था। स्टोर करीब पूरा खाली पड़ा था। चोर स्टोर के अंदर से खेतीबाड़ी में इस्तोमल दवाईयां, बीज और खाद की बोरियां उड़ा ले गए। जतिंदरपाल का कहना है कि चोर करीब 8 लाख का मॉल चुरा ले गए। जतिंदरपाल का कहना है कि चोर स्टोर के पीछे लगे शटर को तोड़ कर अंदर घुसे। चोर अपने साथ ट्रक लेकर आए होगें। चोरी करने वाले भी चार से ज्यादा रहे होगें। चोरों ने सारियां बोरियां और अन्य सामान ट्रक पर लोड कर ले गए।