घर से लाखों का सामान ले उड़े चोर
मोबाइल की दुकान से हजारों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
स्थानीय गली नं. 5 में शनिवार रात चोर घर पर धावा बोलकर लाखों का सामान चुरा ले गए। घर के लोग बीते कुछ दिनों से इलाज के लिए लुधियाना गए हुए थे। इस तरह गली नं. 4 में एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
गली नं. 5 निवासी प्रदीप गुप्ता मेडिकल जांच के लिए लुधियाना गए हुए थे। उनका मकान पीछे से सूना था। उनके पारिवारिक सदस्य संजीव गुप्ता ने बताया कि चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये और सामान उड़ा लिया। वहीं सरकुलर रोड की गली नंबर 4 स्थित महा लक्ष्मी मोबाइल एंड पतंजलि स्टोर के मालिक संजीव शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार सुबह 10 बजे जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो देखा कि वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में करीब 10 हजार की नगदी और डेमो सिम समेत एक मोबाइल दुकान से गायब थे। उन्होंने इस बात की सूचना थाना नंबर 1 की पुलिस को दी। संजीव शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान में बने रोशनदान को तोड़कर चोरी की।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।
कैप्शन: चोरी के बाद घर का फैला हुआ सामान।