फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के बहाने विदेश भेजने का दिया झांसा, ऐंठ लिए 13.73 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पढ़ाई के बहाने विदेश भेजने के नाम पर ठग ट्रेवल एजेंट ने एक युवक की मां से 13.73 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने पैसे और पासपोर्ट लेकर टाल मटोल शुरू कर दी। पैसे नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गांव कोहाड़ा निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर बचित्तर नगर गिल रोड निवासी अमनदीप कौर, उसके पति रघुवीर सिंह और मिल्लरगंज स्थित मोहल्ला गोबिंदपुरा निवासी रतिंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने अपनी कैनम कंस्लटेंट के नाम से फर्म बना रखी है। आरोपी लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसका बेटा भी विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहता था तो आरोपियों के साथ उसकी मुलाकात हो गई। आरोपियों ने अपनी फर्म के जरिए मंजीत कौर के बेटे को कनाडा भेजने की बात की। आरोपियों ने पीड़ित परिवार से 13 लाख 73 हजार 250 रुपये ले लिए। आरोपियों ने कुछ पैसे कैश तो कुछ चेक के जरिए लिए। पैसे लेने के साथ-साथ आरोपियों ने पीड़ित का पासपोर्ट भी ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने अपने पैसे और बेटे का पासपोर्ट मांगा तो आरोपियों ने साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वियतनाम के जरिये भेजना था कनाडा
थाना हैबोवाल की पुलिस ने हैबोवाल कलां स्थित गगन विहार निवासी गौरव कुमार शर्मा की शिकायत पर जस्सियां रोड स्थित फ्रेंड कालोनी निवासी ट्रेवल एजेंट राजीव कुमार, वियतनाम में रहने वाले आरोपी राजीव के साथी मयंक शर्मा और चंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था। आरोपी राजीव के साथ उसकी किसी ने मुलाकात करवा दी। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसे पहले वियतनाम भेजेगा। वहां पर मयंक और चंदन उसे कनाडा भिजवा देंगे। आरोपियों में साढ़े छह लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पैसे लेने के बाद आरोपी राजीव ने बात सुननी बंद कर दी और टाल मटोल करने लगा। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की तो जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजीव अभी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें