फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के साथ व्यक्ति ने की अश्लील हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकतें कीं। जब बच्ची के पिता मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर गुरदेव नगर निवासी हरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के साथ उसकी जान पहचान थी। अक्सर वह घर आता जाता था। सोमवार दोपहर को आरोपी घर आया और उसकी पांच साल की बच्ची को गोद में बैठाकर खिलाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें