लुधियाना जेल में तीन मोबाइल मिले
चक्की में बंद दो हवालातियों से मिले मोबाइल फोन, एक चक्की के बाहर लावारिस मिला
खूंखार आरोपियों को अक्सर चक्की में बंद करता है जेल प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जेल की चक्कियों में बंद दो खूंखार अपराधियों से जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन बरामद किए है। यह मोबाइल फोन जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान बरामद किए है। एक मोबाइल चक्की के बाहर लावारिस मिला। थाना डिवीजन नंबर-7 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सहायक सुपरिंटेंडेंट शिव कुमार ने रविवार की सुबह अचानक 11 बजे चक्की की तलाशी ली। इस दौरान हत्यारोपी बूटा खान के और दूसरे हवालाती जतिंदर कुमार जिंदर उर्फ धामियां के पास से एक-एक मोबाइल मिला। उसके बाद चक्की के बाहर ही लावारिस हालत में तीसरा मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को लिख कर भेजा गया। थाना डिवीजन नंबर सात में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मुलाकात रजिस्टर्ड चेक कर रही है कि आरोपी बूटा खान और जतिंदर कुमार से पिछले दिनों कौन-कौन मिलने आया था। आरोपियों तक मोबाइल फोन पहुंचने की जांच की जाएगी। थाना डिवीजन नंबर सात जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।