फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार हो लोगों से करता था लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने झपटमार दबोचा
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से नशीली गोलियां, जेवर, नकदी बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खरीदारी करने घर से निकली महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 450 नशीली गोलियां, लूट की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक, दो तोले सोने की चेन, 15 हजार की नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल के मोहल्ला जगत नगर इलाके में रहने वाले साहिल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। आरोपी बाइक से अकेला ही वारदात करने के लिए निकल पड़ता था। रास्ते में अकेली जा रही महिलाओं के जेवरात और पर्स लूट कर फरार हो जाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उसके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें