फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवार फांद कर फैक्टरी में घुसा चोर, नकदी और एक्टिवा ले हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी से नकदी और एक्टिवा चोरी
विज्ञापन

गांव हुसैनपुरा स्थित बावा बेकरी फैक्टरी में वारदात
थाना सलेम टाबरी पुलिस कर रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोर गिरोह के सदस्यों ने गांव हुसैनपुरा स्थित बेकरी प्रोडक्ड बनाने वाली फैक्टरी को निशाना बनाया। चोर गिरोह के सदस्य देर रात दीवार फांदकर फैक्टरी के अंदर घुस गया और दफ्तर में पड़े छह हजार रुपये की नकदी व कुछ चांदी के सिक्के ले गया। जाते हुए चोर गिरोह के सदस्य ने फैक्टरी का ताला खोला और अंदर पड़ी एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना का पता सुबह चला जब फैक्टरी मालिक आया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक गुरबख्श सिंह ने बताया कि उनकी बावा बेकरी के नाम से फैक्टरी है। देर रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा नरिंदर सिंह फैक्टरी बंदकर घर आ गया। फैक्टरी में काम करने वाले ऊपर बने अपने कमरों में चले गए। देर रात करीब तीन बजे चोर फैक्टरी के अंदर घुसे। चोरों ने दफ्तर के अंदर जाकर दराज में पड़ी छह हजार रुपये की नकदी और कुछ चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। उसके बाद किसी चीज से फैक्टरी के गेट का ताला खोला और अंदर खड़ी एक्टिवा लेकर चल गए। उन्होंने इसकी जानकारी थाना सलेम टाबरी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें