हथियार के बल पर किसान से लूटे 60 हजार
दुकान पर हुई चोरी का मामला दर्ज नहीं हुआ, दूसरी बड़ी वारदात आई सामने
घटना पर जांच के लिए खुद पहुंचे एसएसपी लुधियाना देहात
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। रायकोट में इस समय पुलिस का नही बल्कि चोरों और लुटेरों का बोलबाला है। लगातार चोर व लुटेरे वारदात को अंजाम पें अंजाम देते जा रहे हैं और वारदात के बाद मौके पर पहुंचने वाली पुलिस चाय पानी पी वापस थाने लौट जाती है। अभी दो दिन पहले गाड़ी से शटर उखाड़ दो दुकानों में हुई चोरी का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा था कि बीते रविवार रात को चोरों ने उसी स्टाइल सें एक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं लुटेरों ने किसान से हथियार के बल पर साठ हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलनेके बाद थाना सिटी रायकोट की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी लुधियाना देहात भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोपाराय खुर्द के रहने वाले किसान जगदेव सिंह ने बताया कि वह सोमवार दोपहर एसबीआई सें 60 हजार रुपये निकवला बाइक से जा रहे थे। बाइक उसका दोस्त चला रहा था और वह खुद पीछे बैठा था। इस दौरान चौक पार करते ही आए बाइक सवारों ने हाथ में पकड़े पैसे वाले थैले को तेजधार हथियार से काटा और थैला ले फरार हो गए। जगदेव सिंह के हाथ में सिर्फ पैसे वाले थैले का कपडे़ का हैंडल ही बचा। जगदेव सिंह के मुताबिक बदमाशों में से चालक ने हेलमेट पहन रखा था। सूचना के बाद मौके पर खुद एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़, एसपीडी रुपिंद्र भारद्वाज, डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी गुरमीत सिंह, एसएचओ दलजीत सिंह पहुंचे और जांच की। पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
उधर, चोर गिरोह के सदस्यों ने बरनाला चौंक में स्थित पुलिस चैक पोस्ट के बिल्कुल सामने गुरुकृप्पा इटंरप्राईजिज को चोरो नें निशाना बनाया। दुकान मालिक को चोरी का सोमवार की सुबह पता चला। मालिक गुरविंदर सिंह नें बताया कि चोर दो टच मोबाईल फोन, रिपेयर के लिए आए मोबाईल फोन व 1500 रुपए की नगदी ले गए है। दुकान मालिक नें इस चोरी की जानकारी पुलिस को थाना सिटी रायकोट में दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
--