फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुते को लेकर हुई तकरार में चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते को लेकर तकरार में चली गोली
विज्ञापन

जगरांव (लुधियाना)। गांव अलीगढ़ में कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में हुई तकरार के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर बंदूक से फायर कर दिया। इसमें युवक बाल बाल बच गया। पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी जसविंदर कौर के घर उसका पड़ोसी राजिंदर सिंह शिकायत लेकर आया कि उनके कुत्ते ने गली में मल एवं मूत्र त्याग किया है। जब उसने कहा कि उन्होंने घर में कुत्ता ही नहीं रखा है। इस पर राजिंदर ने घर के गेट पर खड़ा होकर अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। इसका जसविंदर कौर के बेटे ने विरोध किया। इसके बाद राजिंदर अअपने घर गया और बंदूक ले आया। उसने बंदूक से फायर कर दिया। इस पर जसविंदर का बेटा बाल बाल बच गया। शोर मचाने पर राजिंदर फरार हो गया। इथाना सिटी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया आरोपी राजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें