फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसल

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर लाली गिरोह का सदस्य अमना काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
बरनाला।
जिला के सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक महीना पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हुए गैंगस्टर लाली गिरोह के सदस्य अमनदीप सिंह अमना को काबू में ले लिया है। उसके पास से 32 बोर का एक पिस्टल बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए अमना का पुलिस रिमांड लेकर तफतीश शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह आईपीएस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कहीं लूट-पाट करने के घटनाक्त्रस्म को अंजाम देने की योजना बनाते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी थानेदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 नवंबर को पांच लोगों को काबू किया था। जिनमें एकम सिंह निवासी खियाली, जसविंदर सिंह उर्फ जस्सू निवासी कुतबा, गगनदीप सिंह वासी कुतबा, कुलविंदर सिंह वासी कालेके, पाल सिंह वासी पंडोरी से पूछताछ के बाद उनका संबंध गैंगस्टर गिरोह से पाया गया था। घटना के वक्त गैंगस्टर गुरलाल उर्फ लाली, निवासी सिधाना और अमनदीप सिंह उर्फ अमना वासी घन्नौरकलां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। काबू गिरोह के सदस्यों के पास से 7 जिंदा कारतूसों समेत 4 पिस्टल 32 बोर, 1 पिस्टल 315 बोर, वरना कार बरामद किए थे। पुलिस ने गैंगस्टर व सभी साथियों के खिलाफ
विज्ञापन

विभिन्न धाराओं 399/402 आईपीसी एवं 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिला पुलिस मुखी ने बताया कि गिरफ्त में आए अमना के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकद्दमे दर्ज हैं। जिसका पुलिस रिमांड लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जिससे उसकी अगली योजनाओं के अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें