फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को वाट्सअप पर किया मैसेज, फंदा लगाकर कर रहा हूं आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दुगरी इलाके में सैलून चलाने वाले एक व्यक्ति ने जगह मालिक के साथ चल रहे विवाद और उसके द्वारा किए जा रहे परेशानी के चलते सैलून के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने फंदा लगाने से पहले अपने पिता को व्हाट्सअप पर मैसेज किया था कि वह आत्महत्या कर रहा है। वह सैलून पहुंचे तो अंदर बेटे का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना दुगरी और चौकी शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंजाब माता नगर के रहने वाले सैलून मालिक दीक्षित पुरी (31) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दीक्षित के पिता विजय पुरी की शिकायत पर जगह मालिक दलजीत सिंह कुक्कू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चौकी शहीद भगत सिंह नगर के इंचार्ज एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दीक्षित का दुगरी इलाके में सैलून है। जिस जगह पर उसका सैलून है वह दलजीत सिंह की है और जगह के विवाद को लेकर उसका दलजीत सिंह के साथ अदालत में केस चल रहा है। कुछ दिनों से दलजीत सिंह दीक्षित को धमकियां दे रहा था और परेशान कर रहा था। दलजीत की धमकियों से दीक्षित काफी परेशान था। उसने परिवार वालों से कोई बात नहीं की। रविवार की रात को काम खत्म करने के बाद दीक्षित ने अपने पिता और दोस्तों के साथ खाना खाया। पिता समय पर घर पहुंच गए और धीरे-धीरे कर दोस्त भी घर चले गए। इसके बाद दीक्षित ने सुसाइड नोट लिखा कि वह दलजीत सिंह से काफी परेशान है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने फंदा लगाने से पहले अपने पिता के फोन पर मैसेज भी कर दिया। सोमवार सुबह दीक्षित की पत्नी रसीका ने अपने ससुर विजय से दीक्षित के घर न आने के बारे में पूछा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने जब फोन चेक किया तो उसका मैसेज पढ़ने के बाद तुरंत सैलून पहुंचे लेकिन काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी दलजीत अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें