फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैटनरी डाक्टर के घर चोरों का धावा, पचास तोले जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में बन रहा था मकान, परिवार संग गया था देखने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले वेटरिनरी डॉक्टर के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर डाक्टर के घर से 50 तोले सोने के जेवर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता उस समय चला जब शनिवार को डॉक्टर परिवार के साथ घर लौटे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डॉ. संजय पंवार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डॉ. संजय पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोगा में वेटरिनरी विभाग के बनाए गए सेंटर में कार्यत है। उनका अंबाला में भी एक घर बन रहा है। शुक्रवार रात को वह परिवार समेत वहां घर देखने के लिए चले गए। देर होने की वजह से वह परिवार समेत वहीं सो गए। पीछे से चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। जांच अधिकारी एएसआई निशान सिंह ने बताया कि न तो घर के बाहर कोई सीसीटीवी लगा था और न ही घर के आसपास कोई सीसीटीवी लगा है। अब तक चोरी के मामले में कोई सबूत नहीं मिला है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें