फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरमज दुकान में से बडे स्तर पर असलाह चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन हाउस से 14 बंदूक, 298 कारतूस चोरी
विज्ञापन

कस्बा तपा स्थित दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने कस्बा तपा स्थित दुकान में सेंधमारी कर 14 बंदूकें व कारतूस 268 कारतूस चोरी कर लिए। चोर जाते वक्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुराने अड्डे के पास स्थित नायब गन हाउस के मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि वह गांव ढिलवां में रहते हैं। रविवार की सुबह कसी ने उन्हें फोन किया कि उनकी असलहे की दुकान में चोरी हो गई है। इस पर वह तत्काल दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चोर ने दुकान की एक दीवार में बड़ा सुराख किया हुआ था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क, डीएसपी तपा तेजिंदर सिंह के साथ थाना तपा के इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, सीआईएए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार चोरों ने दुकान के साथ वाली मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में से दीवार में सेंध लगाया। दुकानें से 14 बंदूकें व 298 कारतूस चोरी हुए हैं। चोरों ने नकदी भी उड़ाई। पड़ोस की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि चोरों की संख्या छह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। पुलिस, डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क व डीएसपी तेजिंदर सिंह तपा ने पत्रकारों को बताया कि घटना की पूरी गहनता से जांच की रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तो एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि मौका देखकर तो चोरी ही लग रही है। जांच के बाद असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें