फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने के बहाने बुलाते थे शापिंग माल, लेकर हो जाते थे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल खरीदने के बहाने लेकर भागने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों आरोपी रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मोबाइल देखने के बहाने लेकर फरार होने वाले दो नौसरबाजों को थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पवेलियन मॉल के पास ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर मोबाइल देखते और बेचने वाले को शापिंग माल में बुलाकर देखने के बहाने फोन लेकर खिसक जाते थे। मामले में पुलिस ने सिविल लाइन निवासी शुभम कैंथ और हैबोवाल स्थित संधू नगर निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने मोबाइल बेचने के लिए उसे ऑनलाइन डाला हुआ था। आरोपी मोबाइल फोन खरीदने का झांसा दे पीड़ित को माल में बुला लेते थे। वहां उससे मोबाइल फोन लेकर बोलते थे कि वह दुकानदार को दिखाकर कुछ समय में देते है। उसके बाद आरोपी चुपके से फोन लेकर खिसक जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को शापिंग माल में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तीन वारदातें तो मान ली हैं। बाकी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें