नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
बठिंडा। हंस नगर की गली नंबर 3 में रहने वाले युवक की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने पर पहुंचे श्री हनुमान सेवा समिति सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाज शुरू होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जगमोहन पुत्र चिमन लाल के तौर पर हुई है। थाना केनाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया ।
मृतक परिजनों ने बताया कि जगमोहन नशे का दी था। उसने शनिवार देर रात को नशे की ओवरडोज ले ली। रविवार सुबह वह नहीं उठा। इस पर इसकी सूचना हनुमान सेवा समिति को दी गई। समिति के सदस्य उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दविंदर सिंह मृतक के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।