फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑब्जर्वेशन होम से लोहे की ग्रिल तोड़ कर फरार हुए दो बाल हवालाती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑब्जर्वेशन होम से दो बाल हवालाती फरार
विज्ञापन

चोरी के मामले में चार दिन पहले बंद हुए थे, ग्रिल तोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शिमलापुरी स्थित ऑब्जर्वेशन होम में चोरी के मामले में चार दिन पहले बंद हुए दो अंडर ट्रायल बाल हवालाती पहली मंजिल पर बनी खिड़की की ग्रिल तोड़ कर बरामदे में आ गए और तार के सहारे साथ वाली बिल्डिंग पर की छत पर चढ़ गए। जब तक सुरक्षा कर्मियों को भनक लगी दोनों बिल्डिंग की छत से होते हुए फरार हो गए। फरार आरोपियों की संगरूर के पंद्रह वर्षीय आरोपी पर पातड़ा थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। वहीं लुधियाना के जमालपुर निवासी 16 वर्षीय दूसरे हवालाती पर भी चोरी का केस है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना बुधवार तड़के करीब ढाई बजे की है। रात ऑब्जर्वेशन होम में हाकम खान और युवराज सिंह दो मुलाजिम सुरक्षा में तैनात थे। ढाई बजे के करीब अंदर एक कमरे से दो बाल हवालालियों ने पहली मंजिल स्थित खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और खिड़की के सहारे बाहरी बरामदे में पहुंच गए। जहां से साथ ही पैंशन भवन की बिल्डिंग है। दोनों बाल हवालातियों ने लोहे की तार को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने तार बिल्डिंग की छत पर लगे सरिया से पर बांध दी और उसकी मदद से बिल्डिंग की पहली मंजिल तक पहुंच गए। जब वह दीवार फांद रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी हाकम खान ने तुरंत पीछे जाकर देखा तो दीवार पर एक आरोपी बैठा था।
विज्ञापन

उसने शोर मचा दिया। उसका शोर सुन कर दूसरा मुलाजिम भी आ गया। जब तक वह बाहर से होते हुए पड़ोस की बिल्डिंग तक पहुंचे तो दोनों फरार हो चुके थे। बिल्डिंग से वह किस तरफ भागे इस बात का किसी को भी पता नहीं चला। घटना का पता चलते ही ऑब्जर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार, एसडीएम (वेस्ट) दमनजीत सिंह मान, एडीसीपी (4) संदीप कुमार, एसीपी (साऊथ) अमनदीप सिंह बराड़, एसएचओ शिमलापुरी मोहम्मद जमील पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गए और माले की जांच की। एसडीएम वेस्ट मान ने बताया मामले की जांच की जा रही है। किसी मुलाजिम की लापरवाही सामने आई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
ऑब्जर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार का कहना है कि दोनों चोरी के मामले में चार दिन पहले ही आए थे। शुरूआती जांच में मुलाजिमों की लापरवाही सामने नहीं आई है। फिलहाल जांच की जा रही है। थाना शिमलापुरी के प्रभारी मोहम्मद जमील का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
69 बाल बंदियों पर रात को सिर्फ दो मुलाजिम ा ऑब्जर्वेशन होम में कुल छह कमरे हैं, जिसमें 69 बाल बंदी बंद हैं। बंदियों की देखरेख के लिए रात को सिर्फ दो ही मुलाजिम अंदर तैनात रहते हैं। दिन में बाहर भी दो मुलाजिम तैनात रहते हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन

लगे हैं आठ सीसीटीवी, चलता एक भी नहीं
ऑब्जर्वेशन होम में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बाल बंदी भाग चुके हैं। इसलिए प्रशासन ने ऑब्जर्वेशन होम के के अंदर-बाहर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. ताकि सारी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो सकें, बताया गया कि चल एक भी नहीं रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें