फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकलवा बाहर आए युवक से 25 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम के बाहर युवक से नकदी छीन झपटमार फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एटीएम से दुकान मालिक के पैसे निकलवाकर बाहर आए युवक से बाइक सवार युवकों ने 25 हजार छीन लिए। युवक बाइक सवारों के पीछे भी भागा लेकिन आरोपी फरार हो गए। युवक ने दुकान पर जाकर अपने मालिक को बताया। सूचना पुलिस को दी गई। थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोनी मल्होत्रा ने बताया कि उसकी अकाल गढ़ मार्केट में कपड़े की शॉप है। दोपहर को उसने दुकान में काम करने वाले युवक को एटीएम कार्ड देकर 25 हजार रुपये निकलवाने के लिए भेजा था। युवक नगर निगम ऑफिस के सामने स्थित एसडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने गया। जहां उसने एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। युवक का कहना है कि पैसे निकालते समय एक युवक अंदर आया जबकि दूसरा युवक बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। जैसे ही वह पैसे गिनते हुए बाहर युवक ने उसके हाथ से पैसे छीन लिए और साथी के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गया। थाना कोतवाली की पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें