फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को घर से अगवा कर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से नाबालिग को किया अगवा
विज्ञापन

पहले भी आरोपी पर दर्ज हुआ था झांसा देकर भगाने का मामला दर्ज
आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मेहरबान इलाके में कुछ लोगों ने एक नाबालिग को उसके घर से अगवा कर लिया और फरार हो गए। नाबालिग के परिजनों ने आरोपियों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह आरोपियों को रोकने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की नानी की शिकायत पर वालिया विहार के रहने वाले सन्नी, उसकी मां लक्ष्मी देवी, सन्नी की पत्नी रानी व सन्नी के भाई धर्मेंद्र सिंह उर्फ घुग्गी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक नाबालिग दोहती उनके पास ही रहती है। आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ घुग्गी ने कुछ दिन पहले उनकी नाबालिग दोहती को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। जब उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस के पास की और उसके बाद आरोपी नाबालिग को छोड़ कर चला गया। दो दिन पहले पीड़िता घर पर ही थी तो आरोपी सन्नी उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी को जबरदस्ती अन्य आरोपियों के साथ अगवा कर फरार हो गया। उन्होंने आरोपियों को काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी धक्कामुक्की कर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर नाबालिग कोस बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें