फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री बादल के मीडिया सलाहकार पर थाने में पुलिस के सामने थप्पड मारने के लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री के मीडिया सलाहकार पर ताया को थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच-एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मीडिया सलाहकार हरजोत सिंह पर बठिंडा के थाना संगत में पुलिस के सामने ही अपने ताया परमपाल को थप्पड मारने के आरोप लगे है। वहीं अपने पर लगे आरोपों को सलाहकार ने बेबुनियाद बताया। वहीं एसएसपी नवीन सिंगला ने मामले की जांच करने की बात कही है।
परमपाल सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर उनका अपने सगे भतीजे व मनप्रीत बादल के मीडिया सलाहकार हरजोत सिंह के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। उसने बताया कि बुधवार को पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया था। वहा पहले से ही वित्तमंत्री बादल का मीडिया सलाहकार हरजोत सिंह मौजूद था। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद भतीजे मने उनको थप्पड़ मारे व धमकियां दी । परमपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही भतीजे ने उक्त घटना को अंजाम दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना संगत प्रभारी गुरबखशीश सिंह का कहना था कि उनके सामने घटना नहीं हुई। घटना के बारे में थाने के अंदर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया था। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की हुई है, जिसकी जांच चल रही है । उन्होंने बताया कि थाने में पूुलिस के सामने किसी व्यक्ति को थप्पड़ मारने की कोई घटना हुई है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी हरजोत सिंह ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है, वह तो संगत थाना प्रभारी से मिलने गए थे। ताया परमपाल जानबूझकर उस पर ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगाया रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें