फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर छीनी फारचूनर कार हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से छीनी लूटी फॉर्च्यूनर और क्रूज बरामद
विज्ञापन

लुटेरों पर विभिन्न राज्यों में लूट और हत्या के 25 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिला पुलिस ने सरहिंद के एक पेट्रोल पंप पर देर रात पिस्तौल की नोक पर किसान से छीनी फॉर्च्यूनर कार लुटेरों से बरामद कर ली है। इसके साथ ही दो लुटेरों को भी पकड़ा है। एसपी (डी) दलजीत सिंह राणा ने बताया कि डीएसपी डी दलजीत सिंह खख की सीआईए टीम ने दोनों पर विभिन्न आपराधिक धाराओं व असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राणा ने बताया कि 4 अक्तूबर की रात को किसान राजिंदर सिंह पुत्र नारंग सिंह निवासी गांव जल्ला से दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर रात के समय उसकी फॉर्च्यूनर कार लूट ली थी। जब वह अनाज मंडी में अपनी दुकान से निकलकर पेट्रोल पंप से तेल लेकर घर को जाने लगा था। जैसे ही राजिंदर सिंह पेट्रोल पंप से प्लास्टिक की केनी में तेल डलवाकर गाड़ी की डिक्की में रखने लगा तो दो युवकों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दिया दूसरे युवक ने उससे कार की चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए।
राणा ने बताया कि एसएसपी अलका मीना ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ सरहिंद इंचार्ज हरमिंदर सिंह को दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ लवली गांव अत्तेवाली जिला फतेहगढ़ साहिब, अरशदीप सिंह उर्फ बिट्टू निवासी महल कलां जिला बरनाला, सुखप्रीत सिंह उर्फ बूड्ढ़ा गांव कुसा तहसील निहाल सिंह वाला जिला मोगा, हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिम्मा निवासी गांव बहबल कलां थाना बाजा खाना जिला फरीदकोट को नामजद किया गया था। मामले में बलजीत सिंह उर्फ लवली को तारीख 5 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो ज्यूडिशियल जेल नाभा में बंद हैं, जबकि अर्शदीप सिंह उर्फ बिट्टू 10 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे में फॉर्च्यूनर बरामद की है, जिस पर आरोपियों ने कार छीनने के बाद उस पर नकली नंबर लगाकर बेआबाद कोठी गांव अत्तेवाली में खड़ा कर दिया था। मामले में बलजीत सिंह उर्फ लवली की कार क्रूज भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने बताया कि अर्शदीप सिंह पर पंजाब और हरियाणा में लड़ाई झगड़े, लूटपाट, कत्ल, हत्या के प्रयास और हथियार एक्ट के करीब 24 मुकद्दमे दर्ज हैं। वह करीब साढ़े 4 साल बाद हाई सिक्योरिटी जेल नाभा से जमानत पर आया था। वहीं बलजीत सिंह उर्फ लवली पर भी फतेहगढ़ साहिब और हिमाचल में लड़ाई झगड़े, कत्ल और हथियार एक्ट के लगभग 7 मामले दर्ज हैं। मामले में सुखप्रीत सिंह उर्फ बूढ़ा और हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिम्मा पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। इन पर भी कत्ल और लूटपाट के दर्जनों मुकद्दमे दर्ज हैं। रायकोट व बरनाला से भी गन प्वाइंट पर डिजायर कार छीन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें