फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्सेवाल दुष्कर्म: तीन आरोपियों की पहचान परेड पर आज होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान परेड पर फैसला आज
विज्ञापन

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म कांड : सेहत विभाग द्वारा गठित बोर्ड के सामने आज होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों की पहचान परेड के लिए पुलिस की तरफ से दायर याचिका पर अदालत ने शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। वही दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल सर्जन द्वारा गठित बोर्ड शुक्रवार को इस मामले में पूछताछ करेगा। बाद दोपहर पीड़िता को बोर्ड के सामने आकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। मेडिकल करने में शामिल सभी मुलाजिमों को भी बोर्ड के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर परविंदर पाल सिंह सिद्धू को दफ्तर जाकर लिखित शिकायत दी थी कि उसे 10 फरवरी को सुधार स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। रात के समय महिला डॉक्टर के मौजूद नहीं होने के कारण उसे 11 फरवरी सुबह नौ बजे आने के लिए कहा गया। महिला डीएसपी के साथ वह सुबह नौ बजे मेडिकल जांच के लिए पहुंच गई थी, लेकिन महिला डॉक्टर दो बजे के बाद जांच करने पहुंची थी। इसके बाद उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं दो पुरुषों के सामने उसकी मेडिकल जांच की गई। इस मामले में सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय जांच बोर्ड का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें