फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज की मार ने किसान की ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जदार किसान ने ट्रेन से कटकर जान दी
विज्ञापन

बठिंडा। जिले में किसानों की खुदकुशी का सिलसिला जारी है । बुधवार को जिले के गांव संगत कलां निवासी किसान भगवंत सिंह (45) ने कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों ने किसान का शव जीआरपी की हाजिरी में पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया । घटना की सूचना मिलते ही किसान के परिजन भी पहुंच गए थे ।
विज्ञापन

सहारा सदस्य विक्की ने बताया कि किसान भगवंत सिंह गांव संगत कला का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार भगवंत सिंह पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था जिस को वह उतार पाने में असमर्थ था। इसके चलते वह पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने बठिंडा डबवाली रेलवे लाइन पर पड़ते संगत रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूद गया। इससे वह कई टुकड़ों में कट गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें