फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र में बढ़ रहे शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 26 पेटियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिवालसर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी बोध राज ने बताया कि रिवालसर कलखर सड़क पर नाके के दौरान यह सफलता हाथ लगी है। एक गाड़ी इसी मार्ग पर आ रही थी कि शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से शराब बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी में सवार संदीप कुमार निवासी जबरौट और ललित कुमार निवासी नेरचौक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें