फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर भिड़े अकाली और कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर भिड़े अकाली और कांग्रेसी
विज्ञापन

मुंडिया के सुंदर नगर इलाके में शुक्रवार देर रात हुआ झगड़ा
थाना जमालपुर की पुलिस कर रही है मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मामूली बात को लेकर मुंडियां के सुंदर नगर इलाके में शुक्रवार की देर रात को कांग्रेसी और अकाली भिड़ गए। जिसमें दोनों गुटों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई तो साहनेवाल के अकाली विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों खुद थाना जमालपुर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल और अधिकारियों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना जमालपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अकाली दल के वर्कर रिक्की और मिक्की ने बताया कि सुंदर नगर इलाके में उनका घर है। शुक्रवार देर रात तीन युवक उनके घर के आगे शौच कर रहे थे। उन्होंने युवकों को मना किया। इसी बात पर उनकी युवकों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद एक बार तो मामला शांत हो गया। रिक्की और मिक्की ने बताया कि देर रात को हथियारबंद आरोपियों ने उनके घर पर हमला और परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर में मौजूद उनकी माता को भी पीटा और तोड़ फोड़ कर सामान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जब वह थाना जमालपुर पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस कार्रवाई करने के बजाय टाल मटोल करने लगी। उन्होंने कहा कि युवकों के पीछे कांग्रेस नेता गुरमेल सिंह सपोर्ट कर रहा है। जिस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। अकाली विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस समय पंजाब में कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी कर रखी है। अगर पुलिस ने कार्रवाई न की तो वह अगली रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरमेल सिंह कैले ने बताया कि शुक्रवार की रात को कुछ युवक उनके पास किसी काम से आए थे। काम खत्म होने के बाद वह जाने लगे तो रिक्की मिक्की के घर के बाहर से उन्होंने अपना मोटरसाइकिल घुमाया। इसी दौरान रिक्की और मिक्की ने कहा कि वह यहां बाथरूम न करें। तो उनके पास आए युवकों ने जवाब दिया कि वह बाथरूम नहीं बल्कि मोटरसाइकिल घुमा रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने कहासुनी शुरू कर दी। रिक्की और मिक्की ने अपने साथियों को बुलाकर युवकों को पीट दिया। वह चिल्लाने की आवाज सुन कर बाहर की तरफ भागे और बीच बचाव करना चाहा तो हमलावरों ने उन पर भी हमला करना चाहा। शुक्रवार की देर रात को हमलावर उनके घर के बाहर भी धमकियां देते रहे और उनकी पत्नी को भी मारने तक पहुंचे। उन्होंने तुरंत सारा मामला पुलिस के ध्यान में लाया। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें