फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को टक्कर मारने वाला कार चालक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुुवाड़ी में राहगीर को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। चालक की पहचान मनीष महाजन पुत्र रमेश चंद महाजन निवासी जौंटा तहसील नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है। वीरवार शाम को सतीश कुमार पुत्र सोबिया राम निवासी गुदड़ी को कार से टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। लाहडू चेक पोस्ट के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल को परिजन टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि राहगीर को टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें