फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैड-कांस्टेबल के कारबाइन की मैगजीन चोरी, डेढ महीने बाद दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की कारबाइन की मैगजीन चोरी
विज्ञापन

शेरपुर मार्केट में ड्यूटी दौरान हुई चोरी, डेढ़ महीने बाद दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पीसीआर मोटरसाइकिल नंबर 25 पर तैनात हेड कांस्टेबल रजिंदर कुमार की ड्यूटी दौरान कारबाइन से मैगजीन गिर गई। मैगजीन में दस कारतूस थे। जब उसे पता चला और वह ढूंढने के लिए आया तो मैगजीन गायब थी। उसे कोई चुरा ले गया था। उसने अधिकारियों को इस संबंध में बताया। लेकिन, फिर भी डेढ़ महीने बाद जाकर अब थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मैगजीन चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रजिंदर कुमार ने बताया वह पंजाब पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है। उसकी ड्यूटी पीसीआर मोटरसाइकिल नंबर-25 के साथ है। 12 मार्च उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह शेरपुर मार्केट में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहा था। इस दौरान अचानक उसकी कारबाइन से मैगजीन गिर गई। तब उसे पता नहीं चला। जोकि बाद में उसे पता चला। इसके बाद उसने काफी ढूंढने की कोशिश की, मगर मैगजीन नहीं मिली। रजिंदर कुमार का कहना है कि उसकी मैगजीन में दसकारतूस थे, उसे कोई व्यक्ति चुरा ले गया। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें