फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर राहगीरों से करते थे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर राहगीरों से करते थे लूटपाट
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के तीन फोन और बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस ने गरिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को टेलीफोन एक्सचेंज के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी 2 सुरिंदर लांबा ने बताया कि मोती बाग कालोनी निवासी गोपाल शुक्ला ने दो दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि वह देर रात को काम पर से घर जा रहा था तो रास्ते में उसे घर से फोन आ गया। जब वह फोन सुन रहा था तो बाइक सवार दो आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। जाते हुए उसने आरोपियों के बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन फोन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुखविंदर के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उन्होंने इलाके में कितनी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें