फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने आई नौकरानी ने घर से चोरी किए जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई के नौकरानी ने घर जेवरात भी किए साफ, गिरफ्तार
विज्ञापन

सोने के जेवरात, 42 हजार की नकदी और 60 यूके पोंड भी ले गई
जेवरात और 17 हजार रुपये किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सफाई करने के बहाने घर में घुस कर मालिक के जेवरात, 42 हजार की नकदी और यूके पौंड उठाने वाली नौकरानी को थाना डिवीजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने सोने के जेवरात, 17 हजार की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में हरगोबिंद नगर के रहने वाले तिलक राज की शिकायत पर उसकी नौकरानी ग्यासपुरा की रहने वाली मंगला उर्फ अर्चना के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

तिलकराज द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला उसके घर काम करती है। वह रोजाना सफाई करने के लिए उनके घर आती जाती है। आरोपी महिला ने उनका विश्वास पूरी तरह से जीत लिया। बुधवार को आरोपी महिला उनके घर सफाई करने के लिए आई तो उसने घर में पड़ी एक पोटली चुरा ली। तिलक राज के मुताबिक पोटली में दो सोने के कड़े, दो लेडीज चेन, पांच मुंद्रिया, चार जोड़े टोपस, 42 हजार रुपये की नकदी, 60 पौंड यूके के लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने के सारे जेवरात और 17 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर बाकी के सामान का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें