फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया कम करने को बोला तो मकान मालिक ने ताले तोड़ चुराया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। काकोवाल रोड की बावा कालोनी में एक किराएदार ने दुकान मालिक को किराया कम करने के लिए बोला तो मकान मालिक ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर दुकान के ताले तोड़ दिए। उन्होंने दुकान के अंदर पड़ी मशीनें और कपड़े चोरी कर लिए। जब इस बात का पता किराएदार को चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काकोवाल रोड स्थित विशाल कालोनी निवासी सोनिया रानी की शिकायत पर राजा राम, उसके बेटे राज और पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोनिया रानी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सात अप्रैल 2009 को काकोवाल रोड बावा कालोनी में एक दुकान किराए पर ली थी। उस समय दुकान का किराया 850 रुपये था। धीरे-धीरे बढ़कर यह 2200 रुपये हो गया है। सोनिया के मुताबिक जनवरी में आरोपी दुकान मालिक राजा राम ने तीन सौ रुपये किराया और बढ़ा दिया। वह दुकान का किराया कम करने को बोल रही थी। एक सप्ताह पहले आरोपी राजा राम, राज और उसके साथियों ने दुकान के ताले तोड़कर मशीनें, नए और पुराने कपड़े, पांच हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान पर अपने नए ताले लगा दिए। जब उसे पता चला तो वह अपने परिजनों के साथ दुकान पर पहुंची। जब उसने आरोपियों से बात करनी चाही तो आरोपियों ने बात करने की बजाय उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रूप सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें