फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में होटल के कमरे में मृत मिला पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में एक होटल के
विज्ञापन

कमरे में मृत मिला पर्यटक
गुजरात से अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आया था घूमने
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल के कमरे में पर्यटक मृत मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विजय भाई कटारिया 40, निवासी जिला भावनगर गुजरात अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाली घूमने आया था। रविवार रात वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाली के ही एक निजी होटल में ठहरा था। सुबह जब सारे साथी उठ गए, लेकिन विजय नहीं उठा तो रिश्तेदारों ने कमरे में उसे अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उसके साथी और होटल का स्टाफ पर्यटक को सिविल अस्पताल मनाली ले गए। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि मनाली के एक होटल के कमरे में पर्यटक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें