फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से मनाली जा रहे चार व्यक्तियों में से सड़क हादसे में हुई दो की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कीरतपुर साहिब। गांव बूंगा साहिब के समीप शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना कीरतपुर साहिब पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया के शनिवार की रात फार्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर चार व्यक्ति रोहतक (हरियाणा) से मनाली (हिमाचल प्रदेश) जा रहे थे। गांव बुंगा साहिब के समीप सफेद रंग की सफारी को ओवरटेक करने लगे। इस दौरान सफारी के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चला रहे विजय हुड्डा व सवार कृष्ण कुमार निवासी चमारिया रोहतक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रवीण कुमार निवासी सापलां थाना रोहतक व विजय कल्याण निवासी बागपुर झज्जर को गंभीर रूप में जख्मी होने की वजह से सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब लाया गया। घायल के बयानों के आधार पर थाना कीरतपुर साहिब की सफारी गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें