फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीद रही महिला के गले से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। बेटे को स्कूल से लेकर आते समय रास्ते में सब्जी खरीद रही महिला से लुटेरे ने चेन झपट ली। जब तक महिला कुछ कर पाती आरोपी पहले से तैयार खड़े अपने साथी के साथ फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव मानकवाल स्थित दयाल एनक्लेव निवासी मीनाक्षी हांडा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

मीनाक्षी हांडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने बेटे को स्कूल से वापस ला रही थी। रास्ते में मानकवाल रोड पर जोत एनक्लेव के पास वह सब्जी खरीदने लगी। इसी दौरान नारंगी रंग की टोपी पहनकर एक युवक उसके पास आया और गले में पहनी एक तोला सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया। आरोपी का साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। उसके साथ आरोपी फरार हो गया। मीनाक्षी ने काफी शोर मचाया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। इसके अलावा महिला से युवक के हुलिए के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें