फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्किटेक्ट हत्या मामले में मास्टर माइंड बलविंदर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्किटेक्ट की हत्या का मास्टर माइंड गिरफ्तार
विज्ञापन

पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपियों और बलविंदर कोर्ट में पेश किए गए
तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डुगरी के कल्याण नगर में आर्किटेक्ट प्रदीप सिंह की हत्या के मास्टर माइंड बलविंदर सिंह को थाना डुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की देर रात गिल नहर के पास से गिरफ्तार किए गए स्पेयर पार्ट्स की फैक्टरी चलाने वाले बलविंदर ने ही आर्किटेक्ट की हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी।
पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह के साथ मामले में पहले से गिरफ्तार गुरविंदर सिंह और अमनपाल को सोमवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बलविंदर सिंह गिल नहर से होते हुए कहीं जा रहा है। इस पर आरोपी को वहां से काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के साथ पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया पुलिस को यह तो पता चल चुका था कि रिवाल्वर किसका है और आरोपी गोलियां फिरोजपुर से लाए थे। पुलिस को यह मालूम नहीं था कि आरोपियों ने गोलियां फिरोजपुर के किस व्यक्ति से ली गई हैं। हत्या के लिए गोलियों का प्रबंध भी बलविंदर ने ही किया था। आरोपी बलविंदर, गुरविंदर और अमनपाल को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि हत्याकांड में इस्तेमाल की गई गोलियां फिरोजपुर के किस व्यक्ति से खरीदी गई थी। इंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गुरविंदर ने चले हुए कारतूस अमनपाल को सौंप दिए थे। पुलिस अब उसे भी बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें