फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू परेशानी के चलते पहले व्यक्ति ने काटी हाथ की नसे, फिर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ की नसें काटने के बाद लगाया फंदा
विज्ञापन

सुसाइड नोट में पत्नी को बताया है जिम्मेदार
पुलिस ने सुसाइड नोट चेकिंग के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क की गली नंबर तीन में रहने वाले सुरजीत सिंह उर्फ जीता (33) ने शनिवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे बुलाने के लिए घर गई। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच के दौरान पता चला कि जीता के हाथ और पांव में तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान है। इससे आशंका यह जताई जा रही है कि सुरजीत ने फंदा लगाने से पहले खुद को तेजधार हथियार से काटा है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान है, जिस कारण आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच करा रही है।
विज्ञापन

थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि सुरजीत सिंह मजदूरी करता था। उसकी सात साल की बेटी भी है। पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनोंने थाना वुमन में शिकायत भी दे रखी है। इस समय पत्नी उसके साथ ही रह रही थी। पांच दिन पहले उसके घर बच्चे ने जन्म लिया था। जन्म के बाद उसकी मौत हो गई थी। अगले दिन उसके ससुराल वाले आए और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

इससे सुरजीत सिंह काफी परेशान था। उसकी बेटी भी दादा दादी के पास रहती थी। शनिवार की सुबह सुरजीत घर से निकला नहीं तो उसकी मां रानी ने उसे फोन किया। उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद रानी खुद बेटे के घर गई तो अंदर उसका शव लटक रहा था। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि जांच के दौरान जीता के हाथ और पांव में तेजधार हथियार के निशान मिले। उन्होंने बताया सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी का नाम लिखा है। सुसाइड नोट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें