फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के नौक पर जुआरियों और नशा बेचने वालो से करता था लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरियों, नशा बेचने वालों से करते थे लूट
विज्ञापन

गैंगस्टर शिवा भट्टी और उसके साथी को डिविजन चार की पुलिस ने दबोचा
जेल में बंद छोटा लल्ला से दुश्मनी होने पर शिवा ने मंगवाया था पिस्तौल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पिस्तौल के बल पर जुआरियों और नशा बेचने वाले से लूटपाट करने वाले गैंगस्टर शिवा भट्टी को उसके साथी को थाना डिविजन चार की पुलिस ने बाजवा नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का बाइक और 32 बोर की पिस्तौल व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में किला मोहल्ला निवासी शिवा भट्टी और उसके साथी थापर मोहल्ला निवासी रोमन कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाजवा नगर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के बाइक पर घूम रहा है और लूटपाट करता है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया और कागजात की मांग की। आरोपी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि उक्त बाइक चोरी की है और उसने इलाके से ही चोरी किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि शिवा भट्टी ने किला मोहल्ला के रहने वाले अपने दोस्त मोगली से 32 बोर का नाजायज पिस्तौल मंगवाया था। आरोपी ने उससे तीन कारतूस भी लिए थे। वह चोरी का बाइक लेकर इलाके में घूमता था और जुएं के अड्डे और नशा बेचने वालों से ही लूट करता था, ताकि वह पुलिस को शिकायत न कर सकें। आरोपी शिवा भट्टी के खिलाफ एक दर्जन से ऊपर लूटपाट, चोरी और मारपीट के मामले दर्ज है। आपराधिक मामलों में जेल में बंद छोटा लल्ला से शिवा भट्टी की काफी दुश्मनी थी। इस पर उसने नाजायज पिस्तौल मंगवाई थी।
विज्ञापन

एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने किला मोहल्ला के ही रहने वाले अपने साथी मोगली से नाजायज पिस्तौल मंगवाया था। पुलिस ने मोगली को भी मामले में नामजद कर लिया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें