फतेहगढ़ साहिब में 1362 बोतल शराब बरामद
कार में 690 बोतल शराब छोड़कर फरार चालक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्सी पठाना/ फतेहगढ़ साहिब
जिला पुलिस ने बसी पठाना क्षेत्र से दो मामलों में 1362 नाजायज शराब की बोतलों समेत दो लोगों को दोषियों को काबू किया है। एक मामले में चालक कार में 690 बोतल शराब छोड़कर फरार हो गया।
जिला पुलिस प्रमुख अल्का मीना ने बताया बस्सी पठाना के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी गांव मकारोंपुर में मुखबिर की सूचना पर जसवीर सिंह उर्फ शेरा निवासी गांव राए सिंह वाला थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर और सुखविंदर सिंह उर्फ ग्रेट निवासी गुरू नानक मोहल्ला नजदीक पुराना बस स्टैंड भवानीगढ़ चंडीगढ़ से महिंदरा एसयूवी से नाजायज शराब लाकर बेचते हैं। इन लोगों ने गाड़ी पर गलत नंबर लगाया हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों तस्करों से 672 बोतलों देसी शराब मार्का संतरा फार सेल इन यूटी चंडीगढ़ बरामद की। थाना बस्सी पठाना में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
वहीं बस्सी पठाना के सहायक थानेदार रणजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी टी प्वाइंट मोरिंडा चुन्नी रोड में नाकाबंदी एवं चेकिंग दौरान चंडीगढ़ से आ रही दिल्ली नंबर की स्कोडा कार का चालक पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 690 बोतल देसी शराब मार्का संतरा फार सेल इन यूटी चंडीगढ़ बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने फरार हुए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।