फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर जाने लगा था व्यक्ति, लोगों ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को अगवा करते वक्त लोगों ने दबोचा
विज्ञापन

इलाके के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
धूरी लाइन दोपहर की वारदात, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक व्यक्ति ने अगवा करने की कोशिश की,। लोगों ने उसे बच्ची को ले जाते हुए देख कर उसे काबू दबोच लिया। लोगों ने व्यक्ति की धुनाई करने के बाद सूचना पुलिस को दी। थाना माडल टाउन के अंधीन आती चौकी आत्मपार्क की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि व्यक्ति मानसिक रोगी लग रहा है, अगवा करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

धूरी लाइन के पास स्थित लाल क्वार्टर के रहने वाले रजिंदर सिंह ने बताया कि वह आटो चलाता है। दोपहर वह खुद काम पर था, उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई थी। उसकी 3 साल की बेटी जेसिका घर पर दादी सुखविंदर कौर के साथ थी। रजिंदर सिंह का कहना है कि उसकी मां सुखविंदर सिंह धूप सेकने के लिए घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान उसकी बेटी बाकी बच्चों के साथ बाहर ही खेल रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उसने उसकी बेटी को कंधे पर उठा लिया। जब वह बच्ची को ले जाने लगा तो आसपास के लोगों ने देख लिया और शोर मचाने लगे। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के बाद थाना माडल टाउन के अंतज्गत चौकी आत्म पार्क की पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी आत्मपार्क के इंचार्ज बलवीर सिंह का कहना है कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि आरोपी मानसिक रोगी है। फिलहाल बच्चे को उठाने वाली कोई बात सामने नहीं आई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें