फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रहे थे पुलिस मुलाजिम, एटीएम में घुसे लुटेरो देख हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों को देख एटीएम में घुसे लुटेरे फरार
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना साहनेवाल पुलिस ने किया मामला दर्ज
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है पुलिस, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। साहनेवाल के इलाके ढंढारी खुर्द में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को चार लुटेरों ने तोड़ने की कोशिश की, एक लुटेरा उनकी निगरानी के लिए बाहर खड़ा रहा। जब गश्त कर रहे कार सवार पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे तो पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग निकला। जब मुलाजिमों ने पीछा किया तो वहां लगे एटीएम में से चार आरोपी ओर निकले और फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने थाना साहनेवाल की पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में पीसीआर मुलाजिम सुरजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराए बयान के मुलाजिम वह पीसीआर गाड़ी पर सवार है। वीरवार की सुबह करीब दो बजे वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वह गश्त करते हुए ईवी लाइन इंटरनेशनल फैक्टरी के पास लाइटों से एक युवक दिखाई दिखा। जो गाड़ी को देख कर वहां से भाग निकला। शक होने पर पुलिस की टीम भी उसके पीछे लग गई। आगे जाकर देखा तो एटीएम में से चार ओर युवक निकले और फरार हो गए। पुलिस मुलाजिमों ने उनका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने देखा तो एटीएम के शटर का ताला टूटा हुआ था और मशीन को तोडनेकी कोशिश की गई थी ताकि उसमें से पैसे लूट लिए जाए। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और एटीएम के अंदर लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें