फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने नंगल नहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल/ऊना। उपमंडल क्षेत्र हरोली के गांव ललड़ी की एक महिला ने नंगल नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि कुछ युवाओं ने अपनी जान पर खेल कर उस महिला को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। जब तक महिला को नहर से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार उक्त महिला को सुबह नहर के पुल पर बैठे देखा और अचानक उसने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि मोहल्ला राजनगर निवासी सुमित ने नहर में कूदकर महिला की जान बचाने की कोशिश की और नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे डॉ. ईश्वर चंद्र सरदाना ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका रानी के पिता दौलत राम निवासी गांव ललड़ी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक वर्ष पहले लुधियाना में हुई थी लेकिन दिमागी तौर पर परेशान होने के कारण दो माह से अपने मायके घर ही रह रही थी। उन्होंने कहा कि वीरवार की रात वह अपनी माता के साथ सो रही थी लेकिन जब सुबह देखा तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। पूरा परिवार उसे ढूंढने में लगा हुआ था। वहीं, समाजसेवी लवली आंगरा ने कहा कि महिला को नहर से बाहर निकालने के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस सेवा मिलती तो बचाया जा सकता था। उधर, थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें