फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कस्टर सुपरिटेंडेंट ने सब-इस्पेंटर से धक्का मुक्की कर उतारी पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टम सुपरिटेंडेंट ने सब-इंस्पेक्टर से की धक्का मुक्की, पगड़ी उतारी
विज्ञापन

सड़क के बीचों बीच कार खड़ी कर खड़ा था कस्टम अधिकारी, शनिवार देर रात का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट ने शनिवार देर रात को सराभा नगर में सड़क के बीचों-बीच गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया। नाके पर मौजूद थाना डिवीजन पांच के सब इंस्पेक्टर ने उसे कार साइड करने को कहा। आरोप है कि नशे की हालत में कस्टम अधिकारी ने सब इंस्पेक्टर के साथ धक्का मुक्की की और उसकी नेम प्लेट तोड़कर उसकी पगड़ी उतार दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार चोपड़ा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट चरणजीत सिंह और उसके दोस्त गांव फुल्लावाल निवासी सिमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के बयान पर दोनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह थाना डिवीजन नंबर-5 में एडिशनल एसएचओ तैनात है। शनिवार रात सराभा नगर की किप्स मार्केट में वह साथियों के साथ ड्यूटी पर थे। इस दौरान एक रेस्तरां के सामने सड़क के बीच डस्टर कार खड़ी हुई थी। इसमें कस्टम अधिकारी चरणजीत सिंह अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था। कार के कारण सड़क पर जाम लग रहा था। मनजीत सिंह ने चालक को कार साइड पर लगाने के लिए कहा तो चरणजीत अपने दोस्त के साथ बाहर आया। वह खुद को अधिकारी बताकर उन्हें धमकियां देने लगा। जब मंजीत ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो दोनों ने मनजीत सिंह के साथ धक्का मुक्की करने लगे। दोनों ने उसकी नेम प्लेट तोड़ दी और उसकी पगड़ी उतार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें