फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट अस्पताल से लिंग जांचने की मशीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला के ध्यानार्थ..........
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल से लिंग जांचने की मशीन बरामद, एक काबू
अंबाला के सेहत विभाग ने की कार्रवाई , 25 हजार की नगदी बरामद
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। अंबाला के सेहत विभाग की विशेष टीम ने फतेहगढ़ साहिब के एक निजी अस्पताल में छापेमारी करके गैर कानूनी ढंग से रखी लिंग जांच करने वाली मशीन समेत एक व्यक्ति को 25 हजार रुपये समेत दबोचा है। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर कब्जे में ले लिया है। वहीं, इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है, जिसमें अस्पताल के डा. सागर, सोहण सिंह निवासी खन्ना, राजिंदर कुमार और अंबाला के सौदा करवाने वाले सोनी और विजय खिलाफ रिपोर्ट तैयार की गई है। टीम को सोहण सिंह निवासी खन्ना को रंगे हाथों लिंग टेस्ट करते काबू किया गया है। टीम के अनुसार, सोहण सिंह के पास कोई मेडिकल डिग्री भी नहीं है। स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। लिंकन कालेज रोड पर स्थित शिवम अस्पताल में अंबाला की पीएनडीटी टीम ने छापेमारी दौरान जिस व्यक्ति को लिंग जांचते रंगे हाथों काबू किया उसके कब्जे से 25 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
टीम में डिप्टी सिविल सर्जन अंबाला डा. संजीव सिंगला, अरविंद कुमार, डा. विपन भंडारी और मनीष का कहना है कि एक गर्भवती महिला के बच्चों के लिंग की जांच के लिए यह सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ था। टीम के अनुसार, अस्पताल का डाक्टर छापेमारी समय मौजूद नहीं था। ये कार्रवाई अंबाला और फतेहगढ़ साहिब की टीम ने संयुक्त तौर पर की। इसमें उक्त अस्पताल पर लिंग जांच के लिए सौदा करवाने वालों 4 लोगों खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर जिला पुलिस को भेजी जा रही है। सभी आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सेहत विभाग फतेहगढ़ साहिब की डा. नवजोत कौर ने बताया कि अंबाला और फतेहगढ़ साहिब की सेहत टीमों का ये सांझा आपरेशन था। जिसमें यहां से परमिंदर सिंह मीडिया कंट्रोलर और समाजसेवी गुरविंदर सिंह सोही और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार अंबाला की टीम ही करती है छापेमारी
जिले में पहले भी कई स्कैन सेंटरों पर अंबाला के सेहत विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है और जुर्माना भी ठोका है। फतेहगढ़ साहिब में लिंग अनुपात बाकी जिलों के मुकाबले बहुत कम है।

फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी06: फतेहगढ़ साहिब में अंबाला के सेहत विभाग द्वारा बरामद की गई लिंग जांचने वाली मशीन व बरामद 25 हजार रूपए दिखाते टीम के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें