फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी का नाम लेकर वर्तन व्यापारी को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी का नाम लेकर बर्तन व्यापारी को धमकी
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी ने की पुलिस के पास शिकायत, पुलिस ट्रेस कर रही नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। एक व्यक्ति की ओर से डीएसपी सिटी वन का नाम लेकर फोन पर एक बर्तन व्यापारी को धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी राज कुमार ने धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी है। बातचीत के दौरान राज कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब 7:45 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक लैंडलाइन नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह इंस्पेक्टर रोमाणा बोल रहा है और तुम्हारी बीबी किसी के साथ पकड़ी गई थी, तुम इस बारे में अपने नौकर से बात करो। राज कुमार ने बताया कि जब वह व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा तो उसने एक बार फोन काट दिया। लेकिन तीन मिनट बाद फिर से उसी व्यक्ति का फोन आया और उसे थाना सदर एवं केनाल आने के लिए कहने लगा। पीड़ित ने बताया कि वह बर्तन का व्यापार करता है। उसके साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। उसने इस बारे में तुरंत 181 नंबर पर भी शिकायत की। राज कुमार ने बताया कि इसके अलावा फोन करने वाले व्यक्ति की शिकायत वर्धमान पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई गणेश्वर के पास भी की है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर लैंडलाइन नंबर को ट्रेस करना चाहा तो सही पता नहीं चल पाया। इस संबंध में जब वर्धमान चौकी प्रभारी एसआई गणेश्वर से बात की तो उन्होंने कहा कि बर्तन व्यापारी को जिस लैंडलाइन से फोन आया है, उसे ट्रेेस करने के लिए टेलीफोन कंपनी को पुलिस की ओर से पत्र लिखा गया है। एसआई ने कहा कि जल्द ही लैंडलाइन नंबर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोन कर धमकाने वाले को नहीं पता था रोमाणा का असली रैंक
लैंडलाइन नंबर से फोन कर बर्तन व्यापारी को धमकाने वाले व्यक्ति को डीएसपी सिटी वन गुरजीत सिंह रोमाणा का असली रैंक तक नहीं पता था। जिसके चलते उसने फोन कर व्यापारी को कहा कि वह इंस्पेक्टर रोमाणा बोल रहा है। लेकिन रोमाणा मौजूदा समय में डीएसपी सिटी वन बठिंडा में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें