फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में ट्रेवल ऐजंट की ठगी का हुए शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
40 युवकों से लाखों रुपये ठग ट्रेवल एजेंट जर्मनी को भागा
विज्ञापन

-बेरोजगार युवकों के पासपोर्ट भी ले गया, एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पंजाब के 40 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर एक ट्रेवल एजेंट लाखों रुपये एवं उनके असली पासपोर्ट लेकर जर्मनी जाने के लिए फरार हो गया। ट्रेवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए युवाओं में से 13 ने बुधवार को बठिंडा के एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दी है। साथ ही ट्रेवल एजेंट को विदेश भागने से रोकने की फरियाद की है।
ट्रेवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए युवा बिक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, भूपिंदरजीत सिंह और चमकौर सिंह ने बताया कि फरवरी 2018 में बिक्कर सिंह उर्फ जिम्मी नामक युवक बठिंडा के मति दास नगर में रहने आया और वहां पर उनकी उसके साथ जान पहचान हो गई थी। पीड़ितों ने बताया कि बिक्कर सिंह ने उन्हें बताया कि वह युवाओं को वर्क परमिट पर विदेश भेेजने का कार्य करता है। जिम्मी ने उन्हें अपना ड्रीम मेकर नामक से खोला कार्यालय भी दिखाया। वहां पर उन्हें झांसा दिया गया कि वह सब युवाओं को विभिन्न देशों में वर्क परमिट पर भेज देगा और अच्छा काम दिला देगा। पीड़ितों ने बताया कि वह उक्त ट्रेवल एजेंट के झांसे में आ गए तो उसने उनसे व उनके साथियों करीब चालीस युवाओं से प्रति युवा दो दो लाख रुपये जमा करवा लिए और सभी के असल पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए। पीड़ितों ने बताया कि अब उन्हें बुधवार को पता चला कि उक्त ट्रेवल एजेंट बिक्कर सिंह अपना कार्यालय बंद कर उनके पैसे एवं पासपोर्ट लेकर जर्मनी के लिए फरार हो गया है। पीड़ितों ने कहा कि जिले के एसएसपी व डिप्टी कमिश्नर को शिकायत देकर फरियाद कर रहे हैं कि उनके साथ ठगी मारने वाले बिक्कर सिंह को विदेश जाने से रोका जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी नवीन सिंगला और डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा से जब संपर्क किया गया तो दोनों अधिकारियों ने फोन की घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठाया।

ब्याज पर उठाकर दिए सभी युवाओं ने पैसे
एसएसपी व डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को शिकायत देने पहुंचे युवाओं ने बताया कि अच्छे भविष्य के लिए वह उक्त ट्रेवल एजेंट के झांसे में आ गए और उन्होंने ब्याज पर लाखों रुपये उठाकर ट्रेवल एजेंट को दे दिए। पीड़ितों ने बताया कि उक्त ट्रेवल एजेंट ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए उनको दो दो लाख रुपये का खाली चेक भी थमा दिया था।

एसएसपी व डिप्टी कमिश्नर को शिकायत देने के बाद पीड़ित युवा दिल्ली रवाना
ठगी मारकर जर्मनी भाग रहे ट्रेवल एजेंट बिक्कर सिंह को भागने से रोकने के लिए एसएसपी व डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को शिकायत देने के बाद कुछ पीड़ित युवा दिल्ली रवाना हो गए। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि उक्त ट्रेवल ऐजंट बिक्कर सिंह वीरवार रात की फ्लाइट से जर्मनी रवाना हो रहा है। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस व प्रशासन जब आरोपी एजेंट को रोकेगा देखा जाएगा लेकिन वह खुद ट्रेवल एजेंट को विदेश भागने से रोकने के लिए दिल्ली जा रहे है।
विज्ञापन


सपनों को कर दिया चकनाचूर
ट्रेवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए पीड़ित युवाओं ने बताया कि जब उन्हें ट्रेवल एजेंट ने विदेश में वर्क परमिट पर अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया था तो वह सपने सजोकर खुश हो रहे थे। लेकिन अब उनके साथ हुई ठगी के बारे में जब उन्हें पता चला तो उनके सारे सपने चकना चूर हो गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें