अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाइक सवारों ने स्नेचरों ने रविवार को मोती नगर इलाके में महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 की रहने वाली परविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह एक्टिवा लेकर मोती नगर स्थित ओम मंदिर के पास दवा लेने के लिए गई थी। दवा लेकर जब वह वापस एक्टिवा पर घर आने लगी। तब पल्सर पर दो युवक आए। पीछे से आए एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। उन्होंने शोर मचाया और एक्टिवा लेकर बाइकर्स का पीछा भी करना चाहा। दोनों आरोपी फरार हो गए। जब तक महिला शोर मचाती आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे। उधर, एएसआई तरसेत सिंह ने बताया कि आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।