फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लाख ब्याना लेकर नहीं करवाई रज्सिट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
36 लाख की ठगी में तीन नामजद
विज्ञापन

आरोपियों ने जमीन का बयाना लेकर नहीं कराई रजिस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/ अमलोह।
अमलोह पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एक जमींदार के 36 लाख रुपये हड़पने करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामला वर्ष 2011 का है। शिकायतकर्ता परमवीर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी कौलगढ़ थाना अमलोह ने बताया कि वह तीन लोगों से 36 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया है। इसकी लिखित शिकायत उसने जिला फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी से बीती 21 अप्रैल कोकी थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पहचान सुखविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 मास्टर कालोनी अमलोह, मनदीप सिंह टंकी नंबंर 2 मलेरकोटला रोड खन्ना जिला लुधियाना व सूरज सिंह निवासी मालेरकोटला रोड खन्ना निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता परमवीर सिंह ने बताया कि उसने 18 कनाल जमीनी खरीदनी थी। आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से इस जमीन के लिए 36 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने पहले भी किसी अन्य व्यक्ति से इसी जमीन का 30 लाख रुपये बयाना ले रखा था। बाद में आरोपियों ने समझौते के बाद 30 लाख रुपये पहले व्यक्ति को वापस कर दिए थे और मेरे बयाने के 36 लाख रुपये अभी तक वापस नहीं किए और न ही जमीन की रजिस्ट्री कराई। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसपाल सिंह का कहना आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें