फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः रेस्तरां के बाहर पिता-पुत्र ने चलाई गोलियां, लोगों को दी धमकियां, दहशत

Tue, 09 Jul 2019 06:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हंबड़ा स्थित रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी कर बाहर निकले रेस्तरां मालिक को पड़ोसी ने गालियां देनी शुरू कर दीं। उसके बाद आरोपी पिता-पुत्र ने अपनी राइफल से हवा में गोलियां चलाई और धमकियां देकर इलाके में दहशत फैला दी।

विज्ञापन


इलाके के लोगों से सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंबड़ा स्थित जेएफ रेस्तरां के मालिक कुलविंदर सिंह की शिकायत पर मोहन सिंह और उसके बेटे मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कुलविंदर सिंह के अनुसार उसके रेस्तरां में उसके दोस्त बलवीर सिंह की भी हिस्सेदारी है। रविवार को बलवीर सिंह का जन्मदिन था। दोस्तों ने रेस्तरां में ही पार्टी का आयोजन किया था। रात 11 बजे पार्टी खत्म करने के बाद सभी रेस्तरा में बैठे बातें करते रहे थे। 
विज्ञापन


सवा 12 बजे के करीब वह बाहर निकले तो आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी और आरोपी मोहन सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी 12 बोर की राइफल से हवा में गोली चला दी। इसके बाद आरोपियों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। रोकने की कोशिश करने पर आरोपियों ने एक गोली ओर हवा में चला कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया।

 

गोलियां चलते ही सभी लोग दोबारा रेस्तरां में चले गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से हथियार बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें