फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दे सात लाख ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने हरियाणा स्थित जींद के रहने वाले व्यक्ति से सात लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली। पैसे लेने के बाद आरोपी ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया और उसके पैसे वापिस नहीं किए। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद हरियाणा के जींद स्थित गांव कबीरगाह निवासी गुरदेव की शिकायत पर भिवानी के गांव बुडाल खुर्द निवासी सुभाष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गुरदेव के मुताबिक वह रेलवे विभाग में नौकरी करना चाहता था। आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। उसने रेलवे में नौकरी करने की बात की। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसकी रेलवे विभाग में काफी अच्छी जान पहचान है। वह उसे रेलवे में नौकरी दिलवा सकता है। आरोपी ने उससे सात लाख रुपये की बात की। आरोपी ने पैसे ले लिए और उसे दिखावे के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भी ले आया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसके साथ टाल मटोल शुरू कर दी। जब पीड़ित को पैसे ठगे होने का महसूस हुआ तो उसने आरोपी से पैसे वापिस मांगे। लेकिन आरोपी ने कोई बात नहीं सुनी और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद गुरदेव ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें