फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की नंगल शाखा से एक लाख की राशी निकलवा बाहर निकले व्यक्ति को लूट फरार हुए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से शुक्रवार सुबह एक लाख रुपये निकाल कर बाहर निके एक व्यक्ति से बाइक सवार दो अज्ञात युवाओं ने नकदी लूट ली। थाना नंगल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीबीएमबी कर्मचारी एवं पड़ोसी राज्य हिमाचल के जिला ऊना के तहत पड़ते गांव दबोड़ में रहने वाले राम चौधरी चौधरी ने बताया कि उसने नंगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से शुक्रवार की सुबह करीब एक लाख रुपये निकाले थे। नकदी बैग में डाल कर वह बैंक से बाहर निकाला। पहले से ही बैंक के बाहर खड़े पल्सर बाइक सवार अज्ञात दो युवाओं ने उसे धक्का दिया और उससे बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में आधार कार्ड, चैक बुक व अन्य जरूरी कागजात भी थे। लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कैमरों की दूरी ज्यादा होने के कारण लुटेरों के चेहरे साफ नजर नही आ रहे।
नंगल पुलिस के सब इंसपेक्टर राकेशविंदर सिंह से ने बताया राम चौधरी की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक व आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें